AI IMPACT SUMMIT 2026 : AI समिट में अरबों डॉलर का निवेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AI IMPACT SUMMIT 2026: Billions of dollars invested in AI Summit

नई दिल्ली। AI Impact Summit का आज चौथा दिन है और इस दौरान भारत को वैश्विक टेक कंपनियों से बड़े पैमाने पर निवेश प्रस्ताव मिले हैं। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी दिग्गज कंपनियों ने भारत में डेटा सेंटर, AI मॉडल डेवलपमेंट और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर अरबों डॉलर निवेश की घोषणा की है।

Google का 15 बिलियन डॉलर निवेश

Google के CEO सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बताया कि कंपनी अगले 5 साल में भारत में 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी।

इस निवेश का बड़ा हिस्सा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा AI डेटा सेंटर पर खर्च होगा। यह प्रोजेक्ट AI मॉडल ट्रेनिंग, क्लाउड सर्विस और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग का प्रमुख केंद्र बनेगा।

समिट में Google DeepMind के प्रमुख डेमिस हासाबिस भी मौजूद हैं।

Microsoft का 50 बिलियन डॉलर प्लान

Microsoft ने ऐलान किया है कि वह ग्लोबल साउथ में 50 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। यह निवेश अगले चार वर्षों में किया जाएगा।

गौरतलब है कि कंपनी पहले ही भारत में 17.5 बिलियन डॉलर निवेश की घोषणा कर चुकी है।

Nvidia का मेगा AI फैक्टरी प्लान

Nvidia ने भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार की योजना बनाई है। योट्टा डेटा सर्विसेज ने Nvidia के लेटेस्ट चिप्स पर आधारित AI कंप्यूटिंग हब के लिए 2 अरब डॉलर से अधिक निवेश का ऐलान किया है।

साथ ही Nvidia भारतीय कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के साथ मिलकर देश में मेगा AI फैक्टरी स्थापित करने की तैयारी में है।

स्टार्टअप Neysa AI को 1.2 बिलियन डॉलर फंडिंग

भारतीय AI इंफ्रास्ट्रक्चर स्टार्टअप Neysa AI ने 1.2 बिलियन डॉलर (करीब 10,000 करोड़ रुपए) की बड़ी फंडिंग जुटाई है। इसमें ग्लोबल निवेशक Blackstone ने भी निवेश किया है। AI टेक्निकल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करती है और AI कंपनियों को बैकएंड सपोर्ट उपलब्ध कराती है।

भारत बनेगा AI पावरहाउस?

AI Impact Summit के दौरान हुए इन ऐलानों से साफ है कि भारत को AI टेक्नोलॉजी और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े हब के रूप में तैयार किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर, चिप टेक्नोलॉजी और क्लाउड नेटवर्क का विस्तार आने वाले वर्षों में डिजिटल इकोनॉमी को नई रफ्तार दे सकता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related