CHHATTISGARH : दो अधिकारियों को मिली IAS में पदोन्नति, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

Date:

CHHATTISGARH : Two officers get promoted to IAS, Centre issues notification

रायपुर। केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ के दो अलाइड सर्विस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची (नॉन-एससीएस) के अंतर्गत की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध चयन करते हुए ऋषभ कुमार पराशर और तरुण कुमार किरण को IAS में पदोन्नत किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और संबंधित विनियमों के तहत की गई है।

ऋषभ कुमार पराशर राज्य वित्त सेवा के अधिकारी हैं, जबकि तरुण कुमार किरण जीएसटी विभाग में पदस्थ हैं। दोनों अधिकारियों के चयन से प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में उत्साह का माहौल है।

केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद दोनों अधिकारियों को जल्द ही भारतीय प्रशासनिक सेवा कैडर में विधिवत रूप से शामिल किया जाएगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related