T20 WORLD CUP 2026 : Australia out of T20 WC
रायपुर डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर हो गया है। 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम लीग राउंड से ही बाहर हो गई है।
मंगलवार को जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस तक नहीं हो सका। मैच रद्द होने से जिम्बाब्वे को जरूरी अंक मिला और वह सुपर-8 में पहुंच गई।
ऑस्ट्रेलिया का सफर यहीं खत्म
एक दिन पहले कंगारू टीम को श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने 8 विकेट से हराया था। उससे पहले जिम्बाब्वे ने 23 रन से शिकस्त दी थी।
अब ऑस्ट्रेलिया का आखिरी मैच 20 फरवरी को ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से है, लेकिन इसे जीतकर भी टीम अधिकतम 4 अंक तक ही पहुंच पाएगी।
ग्रुप बी में श्रीलंका 6 अंक और जिम्बाब्वे 5 अंक के साथ सुपर-8 में पहुंच चुकी हैं। हर ग्रुप से सिर्फ दो टीमें आगे जाती हैं, इसलिए ऑस्ट्रेलिया का सफर लीग स्टेज में ही समाप्त हो गया।
इतिहास में दूसरी बार
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह दूसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है। इससे पहले 2009 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी में टीम लीग राउंड से बाहर हो गई थी।
टूर्नामेंट का पहला रद्द मैच
इस वर्ल्ड कप में यह पहला मैच रद्द हुआ है। टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 8 मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं।
जिम्बाब्वे को दोहरी खुशी
सुपर-8 में पहुंचने के साथ ही जिम्बाब्वे ने 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी सीधा क्वालिफाई कर लिया है। नियमों के मुताबिक टॉप-8 टीमें और मेजबान देश अगले वर्ल्ड कप में सीधे एंट्री पाते हैं।

