THREE SISTERS SUICIDE : 9वीं मंजिल से कूदीं तीन सगी बहनें, गेम एंगल ने बढ़ाई सनसनी

Date:

THREE SISTERS SUICIDE : Three sisters jumped from the 9th floor, the game angle added to the sensation.

गाजियाबाद. गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 12, 14 और 16 साल की तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है “सॉरी मम्मी, सॉरी पापा”।

मृतक बहनों की पहचान निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक रात करीब 2:15 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि टावर बी-1 के फ्लैट नंबर 907 से तीन बच्चियां कूद गई हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों बच्चियां नीचे गिरी हुई मिलीं। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से 50 शैय्या अस्पताल, लोनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इस बीच बच्चियों के पिता ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। पिता का कहना है कि तीनों बेटियां ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदी थीं, जिसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। उनके मुताबिक गेम में कुल 50 टास्क थे और मंगलवार को आखिरी टास्क था। आशंका जताई जा रही है कि टास्क पूरा करने के बाद ही तीनों ने यह कदम उठाया।

पिता ने बताया कि बीच वाली बच्ची गेम की लीडर थी और वही सभी फैसले लेती थी। तीनों बहनें हर काम साथ करती थीं और किसी को भी इस गेम की भनक तक नहीं लगने दी। आत्महत्या के लिए बच्चियों ने दो स्टेप वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने जांच के लिए तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।

परिवार की स्थिति भी सामने आई है। बच्चियों के पिता ने दो शादियां की हैं और दोनों पत्नियां सगी बहनें हैं। आत्महत्या करने वाली तीन बच्चियों में दो दूसरी पत्नी की और एक पहली पत्नी की बेटी है। सभी बच्चे और दोनों पत्नियां एक ही घर में रहते थे। जानकारी के मुताबिक पिछले दो साल से तीनों बच्चियां स्कूल भी नहीं जा रही थीं।

फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट, मोबाइल डेटा, ऑनलाइन गेमिंग एंगल और पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related