BREAKING : मणिपुर को मिला नया मुख्यमंत्री

Date:

BREAKING : Manipur gets a new Chief Minister

नई दिल्ली। मणिपुर की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। दिल्ली में हुई बीजेपी विधायकों की बैठक के बाद उनके नाम पर मुहर लगी। इसके साथ ही अब वे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री होंगे।

बीजेपी विधायक दल की यह अहम बैठक आज शाम करीब पांच बजे बीजेपी मुख्यालय में हुई। गौरतलब है कि मणिपुर में बीते लगभग एक साल से राष्ट्रपति शासन लागू है और मुख्यमंत्री का पद खाली चल रहा था। ऐसे में पार्टी ने नेतृत्व परिवर्तन कर राजनीतिक स्थिति को संभालने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

इससे पहले बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की बैठक गृह मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के एक्सटेंशन ऑफिस में हुई थी। बैठक में संगठन और रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर बीजेपी के अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं। वे दो बार विधायक रह चुके हैं और 2017 व 2022 के विधानसभा चुनावों में सिंगजामेई सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं। राजधानी क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। पार्टी ने उन्हें ऐसे समय में कमान सौंपी है, जब राज्य में राजनीतिक स्थिरता सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...