CM SAI VISIT : राजिम हिंसा मामले में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – सीएम

Date:

CM SAI VISIT : Strict action will be taken against the culprits in the Rajim violence case – CM

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा और अंबिकापुर दौरे पर रवाना हुए। इस दौरान दोनों शहरों में भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालयों का भूमिपूजन किया जाएगा। दौरे से पहले मुख्यमंत्री साय ने इसकी जानकारी दी।

राजिम में दो संप्रदायों के बीच हुए विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

महादेव सट्टा एप मामले पर मुख्यमंत्री साय ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अगर इस प्रकरण में कोई शासकीय कर्मचारी भी संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई होगी।

वहीं कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के बाद चल रही ट्रेनिंग को लेकर चर्चाओं पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के संगठन का आंतरिक विषय है और इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष की है। भाजपा किसी अन्य दल के अंदरूनी मामलों पर टिप्पणी नहीं करती।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related