CG CRIME : सिमगा में कानून बेबस?

Date:

CG CRIME: Is the law helpless in Simga?

मेले में चाकूबाजी से युवक की हत्या, पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवाल

भाटापारा। सिमगा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एक बार फिर कटघरे में है। ग्राम कामता में चितावर मंदिर के पास आयोजित मेले के दौरान बेखौफ असामाजिक तत्वों ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देकर एक युवक की जान ले ली। इस सनसनीखेज हत्या ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 01 फरवरी 2026 को रात्रि करीब 8 बजे मेले के दौरान राहुल यादव (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी ग्राम कामता पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल राहुल को तत्काल सीएचसी सिमगा लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विवेचना में सामने आया है कि राहुल यादव पर हेमंत यादव उर्फ मसान (उम्र लगभग 25 वर्ष) द्वारा चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी जान चली गई। फिलहाल विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

थाना सिमगा पुलिस ने आरोपी हेमंत यादव उर्फ मसान को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटना में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पूरा मामला अभी विवेचना में है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि भीड़भाड़ वाले मेले में पुलिस गश्त कहां थी?

अगर समय रहते सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होती, तो क्या एक युवा की जान बच सकती थी? यह वारदात साफ तौर पर बताती है कि असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है।

अब देखना यह है कि पुलिस इस हत्या के पीछे की सच्चाई कब तक सामने लाती है और दोषियों को कब तक सख्त सजा दिला पाती है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related