CG DHAN KHARIDI GHOTALA: 2272 क्विंटल धान गायब, खरीदी प्रभारी पर FIR दर्ज

Date:

CG DHAN KHARIDI GHOTALA: कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सरकारी धान खरीदी व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पेंड्रीकला धान उपार्जन केंद्र में जांच के दौरान 2272 क्विंटल धान की भारी कमी पाए जाने का मामला सामने आया है। इस कमी की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेंड्रीकला धान उपार्जन केंद्र में खरीदे गए धान के भौतिक सत्यापन और रिकॉर्ड मिलान के दौरान बड़ी अनियमितता उजागर हुई। जांच में स्पष्ट हुआ कि दस्तावेजों में दर्ज धान की मात्रा और गोदाम में उपलब्ध धान में बड़ा अंतर है। प्रारंभिक जांच के बाद खरीदी प्रभारी विवेक चंद्राकर को इस गड़बड़ी का जिम्मेदार ठहराया गया है।

प्रशासन की ओर से कुंडा थाना में खरीदी प्रभारी विवेक चंद्राकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत, कूट रचना सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा है।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन की शिकायत पर पेंड्रीकला सोसायटी के प्रभारी के खिलाफ विधिवत अपराध दर्ज किया गया है। यह गंभीर आर्थिक अपराध है, जिसमें सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग हुआ है। पुलिस टीमों को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। इससे पहले भी कबीरधाम जिले में धान उपार्जन से जुड़े मामलों में अनियमितताएं सामने आ चुकी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG POLITICAL BREAKING: BJP महिला मोर्चा की नई जिलाध्यक्ष-महामंत्री की घोषणा, देखें लिस्ट

CG POLITICAL BREAKING: रायपुर | भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़...