CHHATTISGARH : महिला सेना पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी को …

Date:

CHHATTISGARH : Women Army Police Recruitment Rally on 23 February …

रायपुर, 31 जनवरी 2026। भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी (मध्यप्रदेश) में किया जाएगा। इस भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों से चयनित महिला अभ्यर्थी हिस्सा लेंगी।

CEE में सफल उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

भारतीय सेना द्वारा महिला सेना पुलिस भर्ती के तहत 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित किया गया था। इसी परीक्षा में सफल घोषित महिला अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और अन्य चयन प्रक्रियाओं में शामिल किया जाएगा।

24 फरवरी को मेडिकल टेस्ट

भर्ती रैली में शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज जांच में सफल रहने वाली महिला उम्मीदवारों की चिकित्सकीय जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में होगी। मेडिकल परीक्षण में पूरी तरह फिट पाए जाने पर ही अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

एडमिट कार्ड जारी, जरूरी निर्देश

योग्य महिला अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजे गए हैं। अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर एडमिट कार्ड, सभी मूल शैक्षणिक व पहचान दस्तावेज और आधार से लिंक मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश की बेटियों के लिए सुनहरा मौका

महिला सेना पुलिस भर्ती रैली छत्तीसगढ़ की युवतियों के लिए देशसेवा, अनुशासन और सम्मान से जुड़े करियर का बड़ा अवसर मानी जा रही है। बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थियों की भागीदारी के चलते यह आयोजन राज्य स्तर पर खास महत्व रखता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

रायपुर में स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज की नवधा भक्ति कथा का शुभारंभ

रायपुर: श्री सीमेंट लिमिटेड द्वारा 31 जनवरी और 1...