SURESH KALMADI DEATH : पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SURESH KALMADI DEATH : Former Union Minister passes away..

पुणे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार तड़के पुणे में उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। परिवार के अनुसार, कलमाड़ी ने सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली।

परिजनों ने बताया कि कलमाड़ी का पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर 2 बजे तक एरंडवाने स्थित कलमाड़ी हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे नवी पेठ के वैकुंठ श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी, बेटा-बहू, दो विवाहित बेटियां, दामाद और पोते-पोतियां हैं।

उनके निधन पर कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया।

कौन थे सुरेश कलमाड़ी

सुरेश कलमाड़ी देश की राजनीति और खेल प्रशासन में एक प्रभावशाली चेहरा रहे। वह पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के पूर्व अध्यक्ष थे। पुणे से कई बार सांसद रहे कलमाड़ी को शहर की राजनीति में लंबे समय तक “किंगमेकर” माना जाता था।

पायलट से राजनेता तक का सफर

कलमाड़ी ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में की थी। बाद में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और कई बार लोकसभा पहुंचे। पुणे के विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट्स में उनकी भूमिका को आज भी याद किया जाता है।

खेल प्रशासन में बड़ा नाम

खेलों के प्रति गहरी रुचि रखने वाले कलमाड़ी ने IOA अध्यक्ष के रूप में भारतीय खेल प्रशासन का नेतृत्व किया। दिल्ली में 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स उनके करियर का सबसे चर्चित दौर रहा। हालांकि यह आयोजन विवादों में भी घिरा, लेकिन भारतीय खेलों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान खींचने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...