CG BREAKING: NHM कर्मचारियों को बड़ी राहत … बर्खास्तगी आदेश रद्द, सेवा बहाली के निर्देश

Date:

CG BREAKING: रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने 25 संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा बहाली के आदेश जारी कर दिए हैं.

आदेश के अनुसार ये अधिकारी-कर्मचारी 18 अगस्त 2025 से 19 सितंबर 2025 तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे. इस दौरान की गई प्रशासनिक कार्रवाई के तहत इन्हें सेवा से पृथक कर दिया गया था. बाद में राज्य स्वास्थ्य समिति (कार्यकारिणी समिति) की बैठक और स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पत्राचार के आधार पर आंदोलन अवधि के दौरान की गई कार्रवाई को निरस्त करने का निर्णय लिया गया.

NHM कर्मचारियों ने जताया आभार

एनएचएम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि संबंधित 25 संविदा कर्मचारियों की जिला स्तर पर सेवा बहाली की जाएगी और उनकी कार्य पर उपस्थिति स्वीकार की जाएगी. इसके लिए सभी संबंधित जिलों के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला स्वास्थ्य समितियों को आवश्यक निर्देश भेज दिए गए हैं. यह आदेश मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी किया गया है. सेवा बहाली के इस फैसले से संविदा कर्मचारियों में संतोष और राहत का माहौल है. आदेश जारी होने के बाद NHM कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, मिशन संचालक का आभार व्यक्त किया है. साथ ही 16500 NHM कर्मचारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया है.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस सूची जारी …

CG CONGRESS BREAKING : Congress list released ... रायपुर। लंबे...

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 पद खाली, युवा आमरण अनशन पर …

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 posts vacant, youth on...

CHANDRAYAAN 4 : चंद्रयान-4 के लिए साउथ पोल साइट तय

CHANDRAYAAN 4 : South Pole site finalised for Chandrayaan-4 नई...