DRAFT VOTER LIST 2025 : CG SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगा जारी, ऑनलाइन ऐसे देखें अपना नाम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DRAFT VOTER LIST 2025 : CG SIR draft voter list will be released today, check your name online like this

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मतदाताओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) आज 23 दिसंबर को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल जारी करने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश और केरल के लिए भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग आज प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी आधिकारिक जानकारी देंगे। इसके बाद सभी मान्यता-प्राप्त राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।

ड्राफ्ट मतदाता सूची CEO और DEO की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी, जहां मतदाता अपना नाम, उम्र, पता और अन्य विवरण चेक कर सकेंगे। इस सूची के जारी होने के बाद मतदाताओं को नाम जोड़ने, हटाने और सुधार के लिए आवेदन का मौका भी मिलेगा।

ऑफलाइन ऐसे चेक करें नाम

मतदाता अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर जाकर BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क कर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।

ऑनलाइन ऐसे देखें अपना नाम

voters.eci.gov.in पर जाएं

“Search Your Name in Electoral Roll” पर क्लिक करें

वोटर आईडी नंबर डालें, राज्य चुनें, कैप्चा भरें

मोबाइल नंबर या पर्सनल डिटेल से भी नाम सर्च किया जा सकता है

इसके अलावा छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट ceochhattisgarh.nic.in पर भी उपलब्ध रहेगी, जहां से मतदाता इलेक्टोरल रोल डाउनलोड कर अपना नाम जांच सकेंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related