MANREGA NAME CONTROVERSY : मनरेगा नाम विवाद पर सीएम के मीडिया सलाहकार का पलटवार

Date:

MANREGA NAME CONTROVERSY : CM’s media advisor hits back on MNREGA name controversy

रायपुर, 16 दिसंबर। मनरेगा का नाम बदलने को लेकर जारी सियासी बहस पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा की प्रतिक्रिया सामने आई है। झा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के दौरान भूपेश बघेल सरकार ने पंडितजी के नाम पर चल रही कई योजनाओं के नाम बदल दिए थे।

पंकज कुमार झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ऐसे लोग जब आज उचित नामकरण पर भी कलेजा पीटते हैं, तो क्या ही कहा जाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “घृणा उनके काम का आधार है, जबकि प्रेम, समन्वय और समावेश हमारे काम का।”

झा ने उन योजनाओं की सूची भी साझा की, जिनके नाम कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बदले गए थे। उनके अनुसार दीनदयाल उपाध्याय स्वालंबन योजना का नाम बदलकर राजीव गांधी स्वालंबन योजना किया गया। इसी तरह दीनदयाल उपाध्याय सर्व समाज मांगलिक भवन योजना को डॉ. बी.आर. अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन योजना का नाम दिया गया।

इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय एलईडी पथ प्रकाश योजना का नाम बदलकर इंदिरा प्रियदर्शनी एलईडी पथ प्रकाश योजना, दीनदयाल उपाध्याय आजीविका केंद्र का नाम राजीव गांधी आजीविका केंद्र और दीनदयाल उपाध्याय शुद्ध पेयजल योजना का नाम इंदिरा प्रियदर्शनी शुद्ध पेयजल योजना किया गया था।

पंकज कुमार झा के इस बयान के बाद मनरेगा के नाम को लेकर चल रहा विवाद और तेज हो गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related