CG POLITICS : कांग्रेस के बहिष्कार पर सीएम का तंज, नक्सली पुनर्वास नीति में बड़ा बदलाव

Date:

CG POLITICS : CM’s taunt on Congress boycott, major change in Naxalite rehabilitation policy

रायपुर। साय सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को अपने मंत्रियों के साथ सरकार की दो साल की रिपोर्ट कार्ड पेश की। सीएम ने बताया कि राज्य में पुनर्वास नीति में बड़ा बदलाव किया गया है। अब आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को जमीन के साथ इनाम की राशि भी सीधे उन्हें दी जाएगी। पहले यह राशि पुलिस को मिलती थी।

सीएम साय ने कहा कि नई नीति का मकसद नक्सलियों को मुख्यधारा में लाना और उनके पुनर्वास को मजबूत करना है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों पर आधारित एक किताब का भी विमोचन किया। यह किताब गोंडी और हल्बी भाषा में भी प्रकाशित की गई है।

कांग्रेस के बहिष्कार पर सीएम का तंज

शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस द्वारा कार्यवाही के बहिष्कार पर सीएम साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा “कांग्रेस हार से बौखला गई है। विधानसभा में हारी, लोकसभा में हारी, निगम चुनाव में भी हारी। हम चाहते हैं विपक्ष मजबूत रहे, लेकिन ये उनका पर्सनल मैटर है।”

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related