नीरज शर्मा संवाददाता शिवरीनारायण ✍️
चांपा। उड़ीसा दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के प्रदेशाध्यक्ष श्रीमान प्रीतम सेन जी एवं प्रदेश कमेटी के वरिष्ठ अधिकारियों का चांपा जैक्सन में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मनोज शर्मा, राधेलाल यादव एवं उनकी पूरी टीम ने पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं संगठनात्मक शैली में सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सेन जी ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की तथा सभी सदस्यों के उत्साह और सहयोग की सराहना की।

