DHAN KHARIDI: छत्तीसगढ़ में अवैध धान पर बड़ी मार, एक तारीख से अब तक 19,320 क्विंटल धान जब्त…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार धान खरीदने वाली है, उससे पहले ही राज्य में दूसरे राज्यों से आने वाले अवैध धान पर नज़र रखी जा रही है। इसी वजह से 1 नवंबर से 16 नवंबर के बीच राज्य में कुल 19,320 क्विंटल अवैध धान पकड़ा गया है।

अवैध धान को रोकने के लिए मार्कफेड ने बॉर्डर वाले जिलों में चेकपोस्ट बनाए हैं। साथ ही कलेक्टरों की अगुवाई में टास्क फोर्स भी बनाई है। इसके अलावा मार्कफेड के कंट्रोल रूम से भी धान खरीदी पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

किस जिले में कितना धान पकड़ा गया (1–16 नवंबर):

महासमुंद – 4266 क्विंटल (सबसे ज़्यादा)

बलरामपुर – 4139 क्विंटल

सूरजपुर – 1750 क्विंटल

रायगढ़ – 1201 क्विंटल

जशपुर – 1157 क्विंटल

जीपीएम – 967 क्विंटल

कोंडागांव – 869 क्विंटल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – 687 क्विंटल

राजनांदगांव – 607 क्विंटल

मुंगेली – 490 क्विंटल

बलौदाबाजार – 386 क्विंटल

बिलासपुर – 273 क्विंटल

कोरिया – 253 क्विंटल

खैरागढ़–छुईखदान–गंडई – 250 क्विंटल

सरगुजा – 240 क्विंटल

मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर – 228 क्विंटल

दंतेवाड़ा – 220 क्विंटल

बस्तर – 218 क्विंटल

सक्ती – 137 क्विंटल

सुकमा – 130 क्विंटल

बालोद – 123 क्विंटल

गरियाबंद – 122 क्विंटल

जांजगीर-चांपा – 119 क्विंटल

कवर्धा – 90 क्विंटल

कोरबा – 85 क्विंटल

रायपुर – 84 क्विंटल

धमतरी – 72 क्विंटल

नारायणपुर – 53 क्विंटल

दुर्ग – 38 क्विंटल

बेमेतरा – 32 क्विंटल

मोहला–मानपुर–चौकी – 27 क्विंटल

राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं चलेगी  और अवैध धान पर लगातार कार्रवाई होती रहेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related