Deputy CM Sharma on NIA raid: सुकमा-दंतेवाड़ा में एनआईए की रेड पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान, कही ये बात 

Date:

Deputy CM Sharma on NIA raid: रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने सुकमा और दंतेवाड़ा में एनआईए द्वारा 12 जगहों पर जो छापेमारी की गई है, उसे सही कदम बताया है। अरनपुर आईईडी ब्लास्ट मामले में कल जो कार्रवाई हुई, उस पर उन्होंने कहा कि सब कुछ साफ है, कार्रवाई तो होनी ही थी।

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि एनआईए का यह मिलकर किया गया काम माओवादियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान है। रेड में कैश, लेवी की रसीदें और कई डिजिटल चीजें मिली हैं, जिन्हें सुरक्षा एजेंसियां अहम सबूत मान रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह की सख्ती से बस्तर में शांति लाने में मदद मिलेगी और माओवादी कमजोर होंगे। शर्मा ने यह भी बताया कि राज्य सरकार और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर काम करती रहेंगी, ताकि माओवाद को पूरी तरह से हराया जा सके।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related