CG VIRAL VIDEO : आबकारी विभाग की गुंडागर्दी! ठेले वाले को कॉलर पकड़कर पीटा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : Excise Department’s hooliganism! Cart vendor beaten by collar

बलरामपुर। जिले में आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक (SI) की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में आबकारी उपनिरीक्षक नीरज साहू एक ठेले वाले का कॉलर पकड़कर उसे गाड़ी से ठोकर मारते और फिर सड़क पर पटकते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना लोगों में आक्रोश का विषय बन गई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित ठेला व्यापारी सद्दाम खान (35) बस स्टैंड परिसर में पिछले डेढ़ साल से चना-बादाम का ठेला लगाकर जीविका चलाता था। हाल ही में जब शराब दुकान को उसी इलाके में स्थानांतरित किया गया, तो आबकारी विभाग ने वहां ठेले न लगाने की चेतावनी दी थी।

4 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे आबकारी उपनिरीक्षक नीरज साहू मौके पर पहुंचे और ठेला हटाने को कहा। जब व्यापारी ने विरोध किया तो कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि SI नीरज साहू सद्दाम को कॉलर से पकड़कर घसीटते हैं, गाड़ी की तरफ धक्का देते हैं और फिर सड़क पर पटक देते हैं। सद्दाम के गले पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं।

SI बोले – चालान के लिए ले जा रहे थे

इस घटना पर सफाई देते हुए उपनिरीक्षक नीरज साहू ने कहा कि सद्दाम को कई बार चेतावनी दी गई थी। वह बार-बार आदेशों का उल्लंघन कर ठेला लगाता था। जब चालानी कार्रवाई के लिए कार्यालय ले जाने की कोशिश की गई, तो उसने विरोध किया।

कांग्रेस ने की सख्त कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह आम नागरिकों पर सरकारी दबाव और बर्बरता का उदाहरण है। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अशोक सिंह राजू ने कहा कि दोषी अधिकारी पर एफआईआर दर्ज कर तत्काल निलंबन होना चाहिए।

स्थानीय लोगों ने भी घटना पर नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि सद्दाम खान शांतिपूर्वक ठेला लगाता था और किसी से कोई विवाद नहीं था। इस घटना ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related