Raipur : डिप्टी CM अरुण साव ने बाजार में की दिवाली की खरीदारी, वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया

Date:

Raipur: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राजधानी रायपुर के टिकरापारा और कालीबाड़ी चौक के बाजारों में दिवाली की खरीदारी कर स्थानीय व्यापारियों का उत्साह बढ़ाया और ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दिया।

डिप्टी सीएम साव ने वर्षों से दीयों की रेहड़ी लगाने वाले छोटे व्यापारियों से दीये खरीदे और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने नन्हीं बच्चियों और बच्चों से हाथ मिलाकर भी दीपावली की बधाई दी।

टिकरापारा के मुख्य मार्ग में उन्होंने पूजा सामग्री, फल-फूल और फटाके खरीदे। फटाके की दुकानों पर बच्चों और परिवारों के लिए फुलझड़ी भी वितरित की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा, “वोकल फॉर लोकल नारा नहीं, हमारा कर्तव्य है।” इस दौरान उन्होंने छोटे व्यापारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए लोगों से लोकल उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया।डिप्टी सीएम साव आज शाम अपने शासकीय आवास में भी दिवाली का उत्सव मनाएंगे।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ को बताया गैरकानूनी

 वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को...

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू : यात्रियों को मिलेगा अधिक उड़ान का विकल्प

बिलासपुर। बिलासपुर में आज पहली बार रात्रिकालीन उड़ान का...

नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर...