BIHAR ELECTIONS 2025 : बीजेपी ने जारी की दूसरी सूची, 12 उम्मीदवारों का ऐलान …

Date:

BIHAR ELECTIONS 2025 : BJP releases second list, announces names of 12 candidates…

पटना, 15 अक्टूबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 12 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों का नाम घोषित किया गया है। इस सूची में प्रमुख नाम लोकगायिका मैथिली ठाकुर और आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा का शामिल है।

युवा और चर्चित चेहरों पर दांव खेलते हुए बीजेपी ने मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है, जबकि तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को बक्सर से टिकट दिया गया है। पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को मौका देकर संतुलित रणनीति अपनाई है।

बीजेपी ने छपरा से छोटी कुमारी को टिकट दिया है। आरक्षित सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है, जिसमें रोसड़ा (SC) से बीरेंद्र कुमार और अगिआंव (SC) से श्री महेश पासवान को मैदान में उतारा गया है।

इस सूची में कुछ प्रमुख बदलाव भी किए गए हैं। कुसुम देवी का टिकट काटकर गोपालगंज से सुभाष सिंह को टिकट दिया गया है। बाढ़ से ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का टिकट काटा गया और उनकी जगह सियाराम सिंह को मैदान में उतारा गया। वहीं मुजफ्फरपुर से सुरेश शर्मा का टिकट रंजन कुमार को दिया गया है।

पहली सूची में पहले ही 71 उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुके हैं। इस चुनाव में बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। NDA गठबंधन में बीजेपी के खाते में कुल 101 सीटें आई हैं। JDU भी 101 सीटों पर चुनावी मैदान में है। इसके अलावा, चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी की पार्टियों को 6-6 सीटें मिली हैं।

चुनावी कार्यक्रम –

पहला चरण मतदान : 6 नवंबर 2025

दूसरा चरण मतदान : 11 नवंबर 2025

मतगणना : 14 नवंबर 2025

बिहार में चुनाव नजदीक आते ही प्रचार तेज हो गया है। सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के प्रचार में जुटे हुए हैं। बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची जारी करके चुनावी मैदान में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की है।

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related