PCC चीफ बैज ने की 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की मांग, कहा- 3286 रुपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदे सरकार

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। साय कैबिनेट की आज हुई बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करते हुए 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने 3100 रुपये समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 3286 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य करने की भी मांग की। बैज का कहना है कि केंद्र सरकार ने दो बार एमएसपी में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा उन्होंने अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया।

गाय को राजमाता का दर्जा देने मुद्दे पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के “गाय को राजमाता का दर्जा देने” वाले बयान पर दीपक बैज ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गाय को राजमाता का दर्जा देने की बात कहना भाजपा का पॉलिटिकल प्रोपेगैंडा है। गायों की लगातार मौत हुई है। 5 लाख गाय कहां चली गई, यह बताना चाहिए।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related