Trending Nowराजनीतिशहर एवं राज्य

BIHAR ASSEMBLY ELECTION 2025 : 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान, इस तारीख को आएंगे नतीजे …

BIHAR ASSEMBLY ELECTION 2025 : Voting in two phases on November 6 and 11, results will be declared on this date…

पटना/नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान आज चुनाव आयोग ने कर दिया। इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे, पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को संपन्न होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण होंगे।

मतदाता सुविधा और नई व्यवस्था

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए 90,712 BLO, 243 ERO और 38 DEO नियुक्त किए हैं। मतदाता 1950 हेल्पलाइन नंबर या ECINet ऐप के माध्यम से अपने BLO से सीधे संपर्क कर सकते हैं। ECINet ऐप को ‘मदर ऑफ ऑल इलेक्शन ऐप्स’ बताया गया है, जो चुनाव से जुड़ी सभी प्रमुख प्रक्रियाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करेगा।

मतदाता आंकड़े और मतदान केंद्र

बिहार में कुल 7.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष, 3.50 करोड़ महिला और 1,725 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 7.2 लाख दिव्यांग और 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं। कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 76,801 ग्रामीण और 13,911 शहरी हैं। सभी केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

छात्र और युवा मतदाता

इस चुनाव में करीब 1.63 करोड़ युवा मतदाता (20–29 वर्ष) और 14.01 लाख प्रथम बार वोट देने वाले 18–19 वर्ष के मतदाता शामिल हैं।

सुरक्षा और चुनाव की पारदर्शिता

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि बिहार चुनाव आयोग पूरी तैयारी के साथ चुनाव कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का उद्देश्य मतदाता को सुरक्षित, सुगम और निष्पक्ष मतदान का अवसर उपलब्ध कराना है। सभी मतदाता अपने मत का सही इस्तेमाल करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, इसलिए चुनाव समय पर संपन्न कराना आवश्यक है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This: