CG NEWS: कल छत्तीसगढ़ आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, स्वयंसेवक काशीनाथ गोरे की स्मृति में पुस्तक का करेंगे विमोचन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर बिलासपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे वरिष्ठ स्वयंसेवक काशीनाथ गोरे की स्मृति में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मोहन भागवत दोपहर 3:55 बजे ट्रेन से बिलासपुर पहुंचेंगे। शाम 6:30 बजे उनका मुख्य कार्यक्रम सिम्स में होगा, जहां पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे। वहीं इस मौके पर प्रांत संघचालक और विभाग संघचालक सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के उपरांत भागवत संघ कार्यालय पहुंचकर विश्राम करेंगे। इसके बाद रविवार सुबह वे वंदे भारत एक्सप्रेस से रवाना होंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related