BJP MLA COLLECTOR CLASH : बीजेपी विधायक और कलेक्टर आमने-सामने, हाथापाई की नौबत – वीडियो वायरल

Date:

BJP MLA COLLECTOR CLASH : BJP MLA and Collector face to face, scuffle ensues – video goes viral

भोपाल। भिंड जिले में शुक्रवार को उस समय बड़ा हंगामा हो गया, जब भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा और भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच जमकर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि विधायक ने कलेक्टर पर मुक्का तान दिया और मारने के लिए हाथ उठाया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है विवाद?

दरअसल, विधायक कुशवाहा किसानों की खाद समस्या को लेकर कलेक्टर से मिलने उनके निवास पहुंचे थे। आरोप है कि कलेक्टर देर तक बाहर नहीं आए तो किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद कलेक्टर गेट पर आए और सुरक्षाकर्मियों को गेट बंद करने का निर्देश दिया, जिससे माहौल गरमा गया।

इस दौरान दोनों में तीखी बहस हुई। वीडियो में कलेक्टर को यह कहते सुना गया कि, “मैं चोरी करने नहीं दूंगा।” इस पर भड़कते हुए विधायक ने जवाब दिया, “तू है सबसे बड़ा चोर।” इसके बाद विधायक ने कलेक्टर की ओर मुक्का तान दिया और कहा – “तू जानता नहीं है मुझे!”

तनाव बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को अलग किया। कलेक्टर भी विधायक पर उंगली उठाकर पलटवार करते दिखे। बाद में कलेक्टर अंदर चले गए, जबकि नाराज विधायक किसानों की समस्या और कलेक्टर के रवैये के खिलाफ धरने पर बैठ गए।

घटना के बाद एडिशनल एसपी संजीव पाठक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामला राजनीतिक रंग ले चुका है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DONALD TRUMP CLAIM : टैरिफ से रुका भारत-पाकिस्तान टकराव

DONALD TRUMP CLAIM : Donald Trump claims tariffs prevented...

Toxic ने मचाया धमाल: टीज़र ने 14 लाख व्यूज़ का आंकड़ा किया पार!

Bollywood News : साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म...

CG JOB BREAKING : हजारों पदों पर शिक्षक भर्ती का ऐलान

CG JOB BREAKING : Teacher recruitment announced for thousands...

PETROL DIESEL PRICE : पेट्रोल-डीजल के दाम बदले …

PETROL DIESEL PRICE : Petrol-diesel prices changed ... नई दिल्ली।...