SONIA GANDHI VOTER LIST : भारतीय नागरिक बनने से पहले ही मतदाता बनीं सोनिया गांधी?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SONIA GANDHI VOTER LIST : Did Sonia Gandhi become a voter even before becoming an Indian citizen?

दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित “वोट चोरी” पर विपक्ष के हमलों के बीच, बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने बुधवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी भारतीय नागरिक बनने से पहले ही भारत की मतदाता बन गई थीं।

मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा “भारत की मतदाता सूची में सोनिया गांधी का नाम चुनावी कानूनों के गंभीर उल्लंघनों से भरा है। यही वजह है कि राहुल गांधी अयोग्य और अवैध मतदाताओं को नियमित करने के पक्ष में हैं और SIR का विरोध करते हैं।”

मालवीय के अनुसार, सोनिया गांधी का नाम पहली बार 1980 में मतदाता सूची में शामिल किया गया, जब वह इटली की नागरिक थीं और भारत की नागरिक नहीं थीं। उस वक्त वह 1, सफदरजंग रोड स्थित प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आधिकारिक आवास पर रहती थीं। उस पते पर पंजीकृत मतदाताओं में केवल इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी और मेनका गांधी का नाम था।

उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 1980 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूची में संशोधन किया गया और सोनिया गांधी का नाम मतदान केंद्र 145, क्रमांक 388 पर दर्ज हुआ। यह भारतीय नागरिकता की अनिवार्यता का सीधा उल्लंघन था। 1982 में विरोध के बाद उनका नाम हटा दिया गया, लेकिन 1983 में फिर से जोड़ दिया गया—इस बार मतदान केंद्र 140, क्रमांक 236 पर, जबकि उन्हें भारतीय नागरिकता 30 अप्रैल 1983 को ही मिली थी।

मालवीय ने सवाल उठाया कि राजीव गांधी से शादी के बाद भी सोनिया गांधी को भारतीय नागरिकता लेने में 15 साल क्यों लगे। उन्होंने 1980 की मतदाता सूची का अंश साझा करते हुए पूछा
“अगर यह घोर चुनावी कदाचार नहीं है, तो फिर क्या है?”

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH JAWAN DEATH : CAF कैंप में जवान की मौत

CHHATTISGARH JAWAN DEATH : Soldier dies in CAF camp कोंडागांव....

CHHATTISGARH : वायरल VIDEO पर युवक की सफाई!

CHHATTISGARH : Young man's clarification on viral video! धमतरी। धमतरी...