WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ सहित 25 राज्यों में IMD का अलर्ट, भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

Date:

WEATHER ALERT: IMD alert in 25 states including Chhattisgarh, heavy rains affect normal life

रायपुर/दिल्ली। साल 2025 का मानसून पूरे भारत में अपनी प्रचंडता दिखा रहा है। 1 अगस्त को देश के उत्तर, दक्षिण, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ सहित 25 राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मलाणा गांव में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी के उफान से पुल बह गया और एक गाड़ी, ट्रक व जेसीबी नदी में समा गए। यहां की जलविद्युत परियोजना को नुकसान पहुंचा है जिससे बिजली सप्लाई पर असर पड़ सकता है।

IMD का बारिश अलर्ट: 1 से 7 अगस्त तक कहां-कहां कहर?

छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में बिजली गिरने व जलभराव की चेतावनी।

पूर्वोत्तर भारत:

2-3 अगस्त: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय में बहुत भारी बारिश।

3 अगस्त: अरुणाचल प्रदेश, बिहार में तेज बारिश की संभावना।

दक्षिण भारत:

3-5 अगस्त: तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश।

6-7 अगस्त: केरल और माहे में तेज हवाओं के साथ बहुत भारी वर्षा।

दिल्ली-NCR:

7 अगस्त तक गरज-चमक और रुक-रुक कर बारिश। तापमान में गिरावट और ट्रैफिक में असर की आशंका।

उत्तर भारत:

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और गरज के साथ छींटों की संभावना।

4 अगस्त: पंजाब में भारी बारिश।

3-7 अगस्त: पूर्वी राजस्थान और पश्चिम यूपी में भारी वर्षा।

छत्तीसगढ़ में क्या असर?

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। खेतों में पानी भरने से धान की खेती प्रभावित हो सकती है। बिजली गिरने और बाढ़ की चेतावनी को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

IMD ने चेतावनी दी है कि मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से भूस्खलन, बाढ़ और नदियों के उफान की स्थिति बन सकती है। खासकर पहाड़ी और नदी किनारे के इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related