CG NUN ARREST : Conversion controversy heated up from Parliament to the streets, Congress and BJP face to face…
रायपुर, 31 जुलाई 2025। CG NUN ARREST दुर्ग रेलवे स्टेशन में दो ननों की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और मानव तस्करी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां एक ओर कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया है, वहीं भाजपा ने इसे सुनियोजित धर्मांतरण की साजिश करार दिया है।
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ा बयान देते हुए कहा, “जब नन केरल की रहने वाली थीं, तो छत्तीसगढ़ में क्या कर रही थीं? यह राज्य सुनियोजित रूप से धर्मांतरण का अड्डा बनता जा रहा है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की है और कानून अपना काम करेगा।” उन्होंने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि “उनका बयान देखकर लगता है कि वो अपनी मां के धर्म की रक्षा में लगी हैं।”
CG NUN ARREST दुर्ग सांसद विजय बघेल ने संसद के शून्यकाल में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया। उन्होंने बताया कि “बस्तर की आदिवासी बेटियों को आगरा ले जाया जा रहा था, जिन्हें जागरूक नागरिकों ने दुर्ग में रोका और बचाया।” बघेल ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी नेताओं का असली चेहरा सामने आ गया है, जो अब धर्मांतरण में लिप्त लोगों के समर्थन में खड़े हो रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने इसे छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सांस्कृतिक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताया है, जबकि कांग्रेस इसे अल्पसंख्यकों के खिलाफ बदले की कार्रवाई कह रही है।

