CG Assembly 2025 : विधानसभा में आज तीन महत्वपूर्ण विधेयक ध्वनिमत से हुए पारित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Assembly 2025 : रायपुर। विधानसभा में आज तीन महत्वपूर्ण विधेयक ध्वनिमत से पारित हुए. इनमें छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना विधेयक, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक 2025 और छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार (संशोधन) विधेयक शामिल हैं.

इनमें से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना विधेयक का प्रस्ताव पेश किया था, वहीं राजस्व मंत्री टँकराम वर्मा ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक 2025 और छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार (संशोधन) विधेयक पेश किया था.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related