CG FARMERS PROTEST : बस्तर बचाओ अभियान के बाद अब “बस्तर राज्य आंदोलन” की तैयारी, छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने किया ऐलान

Date:

CG FARMERS PROTEST : After Bastar Bachao Abhiyan, now preparations for “Bastar State Movement”, Chhattisgarh Joint Farmers Front made the announcement

रायपुर, 12 जुलाई 2025। CG FARMERS PROTEST छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि 25 जुलाई से “बस्तर बचाओ, बस्तर राज्य बनाओ” अभियान की शुरुआत की जाएगी। मोर्चा ने कहा कि भ्रष्टाचार, शोषण और नक्सलवाद से जूझते बस्तर को विशेष राज्य का दर्जा देने की जरूरत है। उन्होंने इसे भ्रष्ट सत्ता के खिलाफ जनआंदोलन करार दिया है।

बस्तर के मुद्दों को लेकर अब राजधानी में आंदोलन होगा। बस्तर को अलग राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। मोर्चा के नेताओं ने दावा किया कि बस्तर के विकास, विस्थापन, जंगल, जमीन और आदिवासी अधिकारों को लेकर सरकारें हमेशा असंवेदनशील रही हैं।

CG FARMERS PROTEST छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा का यह भी कहना है कि आदिवासियों के भूमि अधिकार, वनाधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वराज और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। यह आंदोलन अब कांकेर से लेकर दंतेवाड़ा और बीजापुर तक गांव-गांव में चलाया जाएगा।

अधिवक्ताओं और छात्रों का भी मिलेगा साथ –

मोर्चा ने बताया कि इस आंदोलन में वकीलों, छात्रों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, साहित्यकारों और किसान संगठनों को जोड़ा जाएगा। यह जनआंदोलन कोई चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि जन अधिकारों की लड़ाई है। आंदोलन की ताकत से सरकार को बस्तर के सवालों का जवाब देना होगा।

मुख्य मांगें –

बस्तर को विशेष राज्य का दर्जा मिले

विस्थापितों को मुआवजा और पुनर्वास

जंगल, जमीन और खनिजों पर स्थानीय अधिकार

वनाधिकार और पट्टे पर अमल

आदिवासियों को संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप विकास

आंदोलन की अगुवाई कर रहे प्रमुख हस्ताक्षरकर्ता:

जी. जी. प्रभाकर (राज्य अध्यक्ष, संयुक्त किसान मोर्चा)

सोमेश सोरेन (प्रदेश संयोजक)

जागेश्वर प्रसाद पाल (राज्य आंदोलनकारी)

अनिल दुबे (प्रदेश संयोजक, संयुक्त किसान मोर्चा)

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

MAHADEV SATTA CASE : हेड कॉन्स्टेबल निलंबित, फरार

MAHADEV SATTA CASE : Head constable suspended, absconding रायपुर। छत्तीसगढ़...

ALANKAR AGNIHOTRI : शंकराचार्य से आशीर्वाद, कोई राजनीतिक बातचीत नहीं

ALANKAR AGNIHOTRI : Blessings from Shankaracharya, no political talks वाराणसी।...

EPSTEIN FILES : एपस्टीन के घर पहुंचा काबा का किसवा!

EPSTEIN FILES : Kiswa of Kaaba reaches Epstein's house! नई...