CHHATTISGARH : अब आत्मसमर्पित नक्सली बन सकेंगे माता-पिता: छत्तीसगढ़ सरकार देगी टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा

Date:

CHHATTISGARH : Now surrendered Naxalites can become parents: Chhattisgarh government will provide test tube baby facility

रायपुर। CHHATTISGARH माओवाद का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार अब संवेदनात्मक पहल की ओर कदम बढ़ा रही है। अब सरकार ऐसे नक्सली दंपत्तियों को माता-पिता बनने का अवसर देगी, जिनकी जबरन नसबंदी माओवादी संगठन में रहते हुए करा दी गई थी।

राज्य सरकार की यह पहल उन सैकड़ों आत्मसमर्पित नक्सलियों के जीवन में नई उम्मीद की किरण बनकर आई है, जो माओवादी विचारधारा से तौबा कर चुके हैं और सामान्य जीवन जीना चाहते हैं।

गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

CHHATTISGARH प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, “अब आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली भी पिता बन सकेंगे। राज्य सरकार नसबंदी करवा चुके नक्सलियों को टेस्ट ट्यूब बेबी (IVF) सुविधा उपलब्ध कराएगी।” उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यधारा में लौटते ही उन्हें यह सुविधा दी जाएगी, ताकि वे एक सामान्य पारिवारिक जीवन जी सकें।

अविवाहित नक्सलियों के लिए सामूहिक विवाह योजना

सरकार सिर्फ दंपत्तियों को ही नहीं, बल्कि अविवाहित आत्मसमर्पित नक्सलियों को भी जीवनसाथी देने की योजना बना रही है। गृहमंत्री ने बताया कि “महिला एवं बाल विकास विभाग की मदद से ऐसे युवाओं के सामूहिक विवाह की व्यवस्था की जाएगी। इच्छुक आत्मसमर्पित नक्सली युवा इससे लाभान्वित होंगे।”

पुनर्वास योजना का विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार पहले से ही आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए रोजगार, आवास, सुरक्षा और पुनर्वास सहायता प्रदान कर रही है। अब यह नई पहल उन्हें सामाजिक रूप से भी पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

माओवादी संगठन में नसबंदी की मजबूरी

CHHATTISGARH सूत्रों के अनुसार, माओवादी संगठनों में रहते हुए नक्सली दंपत्तियों को संतानोत्पत्ति की अनुमति नहीं दी जाती। इसके चलते कई लोगों की जबरन नसबंदी कराई जाती थी। अब जब ये लोग आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे हैं, तो उन्हें सामान्य पारिवारिक अधिकार दिलाना सरकार की प्राथमिकता बन गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...