केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ वाराणसी रवाना हुए CM साय, मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक में होंगे शामिल…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आज अपना 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा पूरा कर वाराणसी रवाना हो गए. उनके साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी वाराणसी रवाना हुए हैं. सीएम साय ने अपने दौरे को लेकर मीडिया से बातचीत में बताया कि वे वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे.

 

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर सीएम साय ने कहा कि गृह मंत्री शाह का 2 दिवसीय प्रवास था. इस दौरान उन्होंने नक्सल प्रभावित प्रदेश की बैठक ली, जिसमें नक्सलवाद पर विस्तार से समीक्षा की गई. नारायणपुर के कैंप में उनका दौरा था, लोगों से मुलाकात करनी थी, लेकिन मौसम के चलते दौरा रद्द हो गया.

सीएम साय ने आगे बताया कि बस्तर में कई बड़े ऑपरेशन चले हैं. नक्सली हेड बसव राजू को ढेर किया गया था. एंटी नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से केंद्रीय मंत्री शाह ने मुलाकात की है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related