Bangladesh Elections: बांग्लादेश में अगले साल होंगे चुनाव, मोहम्मद यूनुस का एलान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bangladesh Elections: नई दिल्ली। बांग्लादेश में अप्रैल 2026 में आम चुनाव होंगे। इस बात का एलान अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने दिया। दरअसल, शुक्रवार को बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने कहा कि देश के राष्ट्रीय चुनाव अप्रैल 2026 के पहले पखवाड़े में होंगे।

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद से आम चुनाव कराने को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। इस बीच बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुखिया ने चुनाव को लेकर स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग आपको उचित समय पर चुनावों के लिए विस्तृत रोडमैप प्रदान करेगा।

अगस्त 2024 में मोहम्मद यूनुस ने संभाला कार्यभार

जानकारी दें कि बांग्लादेश में पिछले साल अगस्त में मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था। बांग्लादेश में छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह ने तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। बाद में शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़कर भारत चली गई थीं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related