SUKMA NAXAL SURRENDER : नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SUKMA NAXAL SURRENDER : Anti-Naxal operation gets big success, 18 Naxalites surrender

सुकमा। SUKMA NAXAL SURRENDER छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। जिले में चल रहे ऑपरेशन के तहत दक्षिण बस्तर डिवीजन और पीएलजीए बटालियन नंबर-01 से जुड़े 4 हार्डकोर नक्सलियों समेत कुल 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का असर

SUKMA NAXAL SURRENDER यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ शासन की “नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत योजना” और “नक्सल आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति” के तहत संभव हो पाया है। इन योजनाओं के अंतर्गत नक्सलियों से मुक्त घोषित प्रत्येक ग्राम पंचायत को 1 करोड़ रुपये की विकास राशि दी जाती है। इन प्रयासों से प्रभावित होकर कई नक्सली समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय ले रहे हैं।

सुरक्षा बलों की अहम भूमिका

SUKMA NAXAL SURRENDER इस अभियान में जिला बल, डीआरजी सुकमा, विआशा सुकमा, रेंज फील्ड टीम (RFT) कोंटा-सुकमा-जगदलपुर, और CRPF की 80वीं, 212वीं, 219वीं व COBRA 203वीं बटालियन की खुफिया इकाइयों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसपी किरण चह्वाण की अपील

SUKMA NAXAL SURRENDER सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चह्वाण ने इस मौके पर अन्य नक्सलियों से भी हिंसा का रास्ता छोड़ने और सरकार की पुनर्वास योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना और प्रशासन की मजबूत मौजूदगी से नक्सली संगठन कमजोर हो रहे हैं, और यह आत्मसमर्पण उसी का परिणाम है।

आत्मसमर्पण की यह सफलता नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related