SKYWALK CONSTRUCTION RESTART : 7 साल से अधूरे रायपुर स्काईवाक का काम फिर शुरू होगा, PWD ने जारी किया आदेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SKYWALK CONSTRUCTION RESTART : Work on Raipur Skywalk which has been incomplete for 7 years will start again, PWD has issued order

रायपुर, 15 मई 2025। SKYWALK CONSTRUCTION RESTART राजधानी रायपुर में सात साल से अधूरे पड़े स्काईवाक को लेकर आखिरकार सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने बड़ा निर्णय लिया है। विभाग ने फुट ओवरब्रिज के रूप में स्काईवाक का निर्माण कार्य फिर से शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। पुराने डिजाइन और प्लान में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

SKYWALK CONSTRUCTION RESTART गौरतलब है कि यह स्काईवाक पिछली भाजपा सरकार के समय शुरू हुआ था, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही 2018 में इसका निर्माण रोक दिया गया था। कांग्रेस ने इसे ‘बेकार की योजना’ करार देते हुए विरोध किया था और इस पर समीक्षा के लिए हाईलेवल कमेटी भी बनाई गई थी।

सात साल से कबाड़ बना खड़ा था ढांचा

स्काईवाक का अधूरा ढांचा पिछले सात वर्षों से राजधानी के बीचोंबीच एक कबाड़ के ढेर की तरह खड़ा था, जो ना सिर्फ दृश्य प्रदूषण पैदा कर रहा था, बल्कि आम लोगों और व्यापारियों के लिए भी मुसीबत बना हुआ था।

भाजपा सरकार ने लिए निर्णय, अब नहीं होगा ढांचा ध्वस्त

SKYWALK CONSTRUCTION RESTART 2023 में सत्ता में लौटने के बाद भाजपा सरकार ने इस पर मंथन शुरू किया। एक साल तक तकनीकी परीक्षण और चर्चा के बाद पीडब्ल्यूडी ने अब टेंडर फाइनल कर दिया है और निर्माण कार्य पुराने नक्शे पर ही पूरा किया जाएगा।

फुट ओवरब्रिज के रूप में किया जाएगा उपयोग

SKYWALK CONSTRUCTION RESTART नए आदेश के मुताबिक यह स्काईवाक अब मेट्रो लिंक या व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के बजाय एक साधारण फुट ओवरब्रिज के रूप में ही इस्तेमाल किया जाएगा। आम नागरिकों को सड़क पार करने में सुविधा होगी और यातायात का दबाव भी कम होगा।

राजनीतिक घमासान के बाद आया फैसला

SKYWALK CONSTRUCTION RESTART स्काईवाक को लेकर कांग्रेस और भाजपा सरकारों के बीच लंबे समय तक तकरार रही। अब जबकि स्पष्ट रूप से निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय ले लिया गया है, नगर निगम, स्थानीय प्रशासन और पीडब्ल्यूडी को इसका कार्य शीघ्र पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

UP POLITICS: अखिलेश से बगावत, योगी का थामा दामन! 

UP Politics: Rebellion against Akhilesh, love for Yogi!   UP POLITICS:...

SIR CONTROVERSY: SIR के खिलाफ SC पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi moves Supreme Court against SIR.   SIR...

CG BJP LIST: निखिल बानी को मिली नई जिम्मेदारी

CG BJP List: Nikhil Bani gets new responsibility.     CG BJP...