Pakistan Missile Attack: नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में मिसाइल हमले किए गए हैं। इन सभी हमलों को भारतीय सेना ने रोक दिया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ मीटिंग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि देश भर के कई सरहदी इलाकों में ब्लैकआउट किया गया है और लोगों को अपने अपने घरों में जाने की सलाह दी गई। बता दें इस वक्त तेजी से हालात बदल रहे हैं।
