सुयश अस्पताल में दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय जटिल एंडोस्कोपी कार्यशाला का आयोजन

Date:

रायपुर। सुयश अस्पताल में दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय जटिल एंडोस्कोपी (3rd space) कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह प्रक्रिया 3 एवं 4 मई 2025 सुयश अस्पताल कोटा गुढ़ियारी रोड रायपुर में राखी गयी है, इसमें पेट आंत लिवर और पैंक्रियास ग्रंथि के रोगो का जटिल इलाज एंडोस्कोपी के माध्यम से किया जायेगा। इस कार्यशाला का नेतृत्व सुयश अस्पताल के गैस्ट्रोइंट्रोनोलोजी विभाग के निर्देशक डॉ मनोज लाहोटी और मुख्य सलहाकार गैस्ट्रोएंट्रोनोलॉजी डॉ अमित जोशी ने किया है। कार्यशाला में भारत और विदेश से प्रसिद्ध विशेषज्ञों ने भाग लिया। जिसमे शामिल है –

डॉ राधिका चव्हाण (पुणे)

डॉ अमिताभ नायक (इंग्लैंड, यू. के.)

डॉ प्रकाश दलाई (भुबनेश्वर, ओड़िशा)

इस कार्यशाला में जटिल रोगो का एंडोस्कोपी उपचार किया जायेगा जैसे एक्लेसिया कार्डिया (Achalasia Cardia) से पीड़ित मरीजों का इलाज POEM के माध्यम से किया गया। ये सभी मरीज खाना निगल पाने में असमर्थ थे।

पैंक्रियास ग्रंथि में पानी का थैला स्यूडोसिस्ट (pseudocyst) को मेटालिक स्टंट द्वारा एंडोस्कोपी प्लेसमेंट आहार नाली व अमाशय के फूली हुई नशों में इंजेक्शन ग्लू और काइल जैसी नविन तकनीकों का उपयोग किया गया। हृदय एवं स्वास नाली के समीप गांठ से नमूना (biopsy) निकल कर विश्वस्तरीय जांच को संपन्न किया गया।

यह कार्यशाला (workshop) शसक्त प्रमाण है की सुयश अस्पताल रायपुर में अब विश्वस्तरीय इंडोस्कोपिक माध्यम से जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोगो का सफल इलाज में मध्य भारत के अग्रणी संसथान है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related