FAKE LIST CONTROVERSY : पहल्गाम आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल, फर्जी लिस्ट पर हिंदू संगठनों का विरोध, दिनेश मिरानिया के परिजनों ने की शिकायत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

FAKE LIST CONTROVERSY : Social media post on Pahalgam terror attack created uproar, Hindu organizations protested against fake list, Dinesh Mirania’s family filed complaint

रायपुर/जम्मू-कश्मीर। FAKE LIST CONTROVERSY जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया की हत्या के बाद प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। इस हमले में 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन इसी बीच एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट ने नया बवाल खड़ा कर दिया है।

छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के नेता अरुण पन्नालाल द्वारा फेसबुक पर साझा की गई एक शहीदों की कथित सूची को लेकर विरोध शुरू हो गया। पन्नालाल की पोस्ट में दावा किया गया कि 26 मृतकों में से 15 दूसरे समुदाय से हैं, और इस लिस्ट में रायपुर के शहीद कारोबारी दिनेश मिरानिया का नाम शामिल नहीं था।

परिजनों और संगठनों ने जताई आपत्ति

FAKE LIST CONTROVERSY दिनेश मिरानिया के रिश्तेदार अमर बंसल ने इसे फर्जी लिस्ट बताते हुए आजाद चौक थाने और एसएसपी को शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पोस्ट के जरिए शहीदों के नामों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है, जिससे सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ सकता है।

अर्धनग्न प्रदर्शन, थाने में घेराव

सोमवार रात, इस पोस्ट के विरोध में हिंदू संगठनों के लगभग 100 कार्यकर्ता अरुण पन्नालाल के खम्हारडीह स्थित घर के बाहर जुटे। कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और पुलिस से आईटी एक्ट व सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की धाराओं में FIR की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने रात 3 बजे तक नारेबाजी की। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया।

पन्नालाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

FAKE LIST CONTROVERSY पुलिस को दी शिकायत में अमर बंसल ने कहा कि अरुण पन्नालाल की यह हरकत न केवल शहीदों के प्रति अपमानजनक है, बल्कि इससे धार्मिक विद्वेष भी फैल सकता है। पुलिस प्रशासन ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है।

रायपुर लाया गया दिनेश मिरानिया का शव

FAKE LIST CONTROVERSY इस बीच, शहीद कारोबारी दिनेश मिरानिया का शव बुधवार रात दिल्ली से रायपुर लाया गया। एयरपोर्ट पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंची। दिनेश को आतंकियों ने उनके परिवार के सामने गोली मारी थी, जिससे पूरे राज्य में गम और गुस्से का माहौल है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related