SUMMER VACATION DEMAND CG : छ.ग. में भीषण गर्मी से बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने की गर्मी छुट्टियों की मांग

Date:

SUMMER VACATION DEMAND CG : Children’s health started deteriorating due to severe heat in Chhattisgarh, Private School Association demanded summer vacation

रायपुर, 21 अप्रैल 2025। SUMMER VACATION DEMAND CG छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को तो प्रभावित किया ही है, अब इसका सीधा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे छोटे बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर स्कूलों में तत्काल गर्मी की छुट्टियां घोषित करने की मांग की है।

SUMMER VACATION DEMAND CG एसोसिएशन द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी के कारण प्रदेश भर के स्कूलों में अध्ययनरत छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विशेषकर प्राइमरी और मिडिल स्कूल के बच्चों में डिहाइड्रेशन, चक्कर और कमजोरी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इस स्थिति में यदि जल्द छुट्टियां घोषित नहीं की गईं, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

SUMMER VACATION DEMAND CG एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि बच्चों का शरीर वयस्कों की तुलना में अधिक संवेदनशील होता है और गर्मी के कारण उन्हें हीट स्ट्रोक या अन्य बीमारियां जल्दी हो सकती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकार को तत्काल प्रभाव से स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा करनी चाहिए।

SUMMER VACATION DEMAND CG प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्कूल संचालकों और अभिभावकों के बीच भी यही मांग उठ रही है कि चिलचिलाती गर्मी में बच्चों को स्कूल भेजना खतरे से खाली नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री जल्द ही इस मामले में निर्णय लेंगे।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...