PRAYAGRAJ MAHAKUMBH WAREHOUSE FIRE : प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में टेंट गोदाम में भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर …

Date:

PRAYAGRAJ MAHAKUMBH WAREHOUSE FIRE : Massive fire in tent warehouse in Prayagraj Mahakumbh area, several fire engines on the spot…

प्रयागराज। PRAYAGRAJ MAHAKUMBH WAREHOUSE FIRE उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र के परेड ग्राउंड के पास स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

PRAYAGRAJ MAHAKUMBH WAREHOUSE FIRE घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। प्रयागराज के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार पांडे ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए छह पानी की गाड़ियां लगाई गई हैं और अन्य स्थानों से भी मदद के लिए गाड़ियां मंगाई जा रही हैं।

PRAYAGRAJ MAHAKUMBH WAREHOUSE FIRE बताया जा रहा है कि यह गोदाम हाल ही में संपन्न हुए महाकुंभ के लिए टेंट सप्लाई करने वाली एक कंपनी का है, जिसमें लकड़ियां और टेंट का सामान रखा हुआ था। एक स्थानीय कर्मचारी राहुल ने दावा किया कि उसने सिलेंडर फटने जैसी तेज आवाज भी सुनी थी, जिससे आग लगने की आशंका और गहरी हो गई है। हालांकि, आग लगने के कारणों की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

PRAYAGRAJ MAHAKUMBH WAREHOUSE FIRE फिलहाल दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाके को खाली करा लिया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related