Good Bad Ugly X Review: अजीत कुमार की फिल्म में दिखा एक्शन का जबरदस्त डोज, देखने से पहले जानिए कैसा है मूवी

Date:

Good Bad Ugly X Review: नई दिल्ली। अजित कुमार (Ajith kumar) की मच अवेटेड एक्शन ड्रामा गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly), 10 अप्रैल, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म का निर्देशन आदिक रविचंद्रन ने किया है। यह फिल्म एक एक्शन कॉमेडी है जिसमें अजित कुमार अपनी विदमुयार्ची को-स्टार त्रिशा कृष्णन के साथ फिर से काम कर रहे हैं।

फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?

Good Bad Ugly X Review: वहीं फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। फैंस विंटेज अजित की वापसी पर जश्न मना रहे हैं। हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स, बेहतरीन विजुअल्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में त्रिशा कृष्णन, अर्जुन दास, सुनील, जैकी श्रॉफ, सयाजी शिंदे, टीनू आनंद, प्रिया प्रकाश वारियर और कई अन्य शामिल हैं। फिल्म का संगीत जी.वी.प्रकाश कुमार ने दिया है और विजय वेलुकुट्टी ने इसकी बेहतरीन एडिटिंग की है।

क्या है फिल्म की कहानी?

Good Bad Ugly X Review: गुड बैड अग्ली 1997 की अमेरिकी थ्रिलर फिल्म ब्रेकडाउन से प्रेरित है। इसकी कहानी अर्जुन (अजित) पर आधारित है, जो एक रिटायर्ड गैंगस्टर है। अर्जुन की पत्नी कायल (त्रिशा) को अजरबैजान नाम का एक गिरोह किडनैप कर लेता है जिसके बाद वो दोबारा से हिंसा पर लौट आता है। गुड बैड अग्ली को सेंसर बोर्ड द्वारा U/A प्रमाणित किया गया है।

क्या है फैंस की राय?
अजित कुमार अभिनीत फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इसको कई तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है। आइए जानते हैं एक्स (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर गुड बैड अग्ली देखने के बाद फैंस ने कैसे किया रिएक्ट किया।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा,”#GoodBadUgly-एक लंबे अंतराल के बाद, यह एनर्जेटिक फन AK, प्योर वन मैन शो देखा। अर्जुन दास को अच्छी स्क्रीन स्पेस मिली है। हालांकि BGM लाउड है, लेकिन यह दर्शकों को पसंद आ रहा है। कोई मजबूत कहानी या इमोशन नहीं। बिल्डअप और स्लो मोशन से भरपूर। रेट्रो गानों का ओवरडोज। एक एवरेज फिल्म,जिसे सिर्फ फैंस के लिए बनाया गया है!”

एक अन्य ने मजाक में कहा,”#GoodBadUgly एक बढ़िया और पूरी तरह से मनोरंजक फिल्म है जो कुछ हिस्सों में काम करती है और यह अजीत के लिए एक प्योर फैन सर्विस है। एक सॉलिड पहले हाफ के बाद, दूसरा हाफ फ़्लैशबैक एपिसोड के साथ अच्छी तरह से शुरू होता है, लेकिन उसके बाद कुछ खास नहीं है। अंत में यह खींचा हुआ लगता है… हो सकता है कि यह पूरी तरह से उम्मीदों पर खरा न उतरे, लेकिन हाल के दिनों में अजीत की यह निश्चित रूप से एक बेहतर फिल्म है और कुछ मजेदार मॉस मूवमेंट्स के लिए इसे आजमाया जा सकता है। रेटिंग: 2.5-2.75/5 #GBU”

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...