BREAKING NEWS: सुशासन तिहार ड्यूटी से गायब अधिकारी-कर्मचारी पर लिया एक्शन, नोटिस जारी

Date:

BREAKING NEWS: बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के लोगों तक विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में ’सुशासन तिहार’ शुरू हो गया है। इसे सही और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों औऱ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं लापरवाही बरतने वाले पर एक्शन भी लिया जा रहा है। इसी बीच अब बेमेतरा जिले में लापरवाही बरतना रोजगार सहायक और महिला बाल विकास के पर्यवेक्षक को भारी पड़ गया।

BREAKING NEWS: दोनों को SDM ने कारण बताओ नोटिस जारी किया किया है। दरअसल रोजगार सहायक और महिला बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक की ड्यूटी सुशासन तिहार के अंतर्गत लगाई गई थी, लेकिन दोनों अपने ड्यूटी से नदारद थे। SDM को इस बात का पता चलने पर दोनों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। इस तरह की कार्रवाई से अब सुसाशन तिहार में ड्यूटी कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related