SHIV SENA RAMNAVAMI YATRA 2025 : छत्तीसगढ़ शिवसेना की भव्य रामनवमी शोभायात्रा 8 अप्रैल को रायपुर में, प्रदेशभर से जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SHIV SENA RAMNAVAMI YATRA 2025 : Chhattisgarh Shiv Sena’s grand Ram Navami procession will be held in Raipur on April 8, thousands of workers will gather from across the state

रायपुर। SHIV SENA RAMNAVAMI YATRA 2025 छत्तीसगढ़ शिवसेना द्वारा रामजन्मोत्सव के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी पारंपरिक रूप से भव्य रामनवमी शोभायात्रा एवं धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन विगत 41 वर्षों से लगातार सफलतापूर्वक आयोजित होता आ रहा है। इस वर्ष की शोभायात्रा 8 अप्रैल 2025, मंगलवार को रायपुर के विठ्ठल मंदिर, फूल चौक, नवीन बाजार से शाम 6 बजे प्रारंभ होगी।

SHIV SENA RAMNAVAMI YATRA 2025 प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में पूजा-अर्चना के पश्चात यात्रा शुरू की जाएगी। इस शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों एवं चारों संभागों से हजारों शिवसैनिक भाग लेंगे। रायपुर शहर के 70 वार्डों सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रमुख जिलों से भाग लेने वाले प्रतिनिधि –

बिलासपुर संभाग से – सुनील झा के नेतृत्व में बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती आदि

दुर्ग संभाग से – राकेश श्रीवास्तव, राजेश ठावरे

सरगुजा संभाग से – आर. के. शुक्ला

बस्तर संभाग से – राजेश कुकड़े, राजगावड़े

रायपुर संभाग से – रायपुर, महासमुंद, धमतरी, बलौदाबाजार, गरियाबंद

शोभायात्रा मार्ग –

SHIV SENA RAMNAVAMI YATRA 2025 विठ्ठल मंदिर नवीन बाजार से प्रारंभ होकर यह यात्रा शारदा चौक, जय स्तंभ चौक, कोतवाली, सर्राफा बाजार, सत्ती बाजार, आजाद चौक, तात्यापारा, शिवाजी चौक होते हुए पुनः विठ्ठल मंदिर पर धर्मसभा के रूप में समाप्त होगी।

शोभायात्रा की विशेषताएं –

पंथी, कर्मा, सुवा, आदिवासी नृत्य, अखाड़ा प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन

सभी जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी

प्रमुख पदाधिकारी –

रेशम लाल जांगड़े (प्रदेश महासचिव)

सूरज साहू, हिमांशु शर्मा (प्रदेश सचिव)

दिनेश ठाकुर (रायपुर जिला प्रमुख)

SHIV SENA RAMNAVAMI YATRA 2025 छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेश कार्यालय –

9 व्यावसायिक परिसर, चौबे कॉलोनी, रायपुर (छ.ग.) – 492001

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related