Trending Nowशहर एवं राज्य

MAHTARI VANDAN YOJANA : अप्रैल में फिर से खुलेगा पंजीयन पोर्टल, नए हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

MAHTARI VANDAN YOJANA : Registration portal will open again in April, new beneficiaries will get benefit

रायपुर, 29 मार्च 2025. MAHTARI VANDAN YOJANA छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग अप्रैल माह में फिर से महतारी वंदन योजना के लिए पंजीयन पोर्टल खोल सकता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए 21 वर्ष से अधिक उम्र की कई महिलाएं इंतजार कर रही हैं, लेकिन अभी तक नया पंजीयन शुरू नहीं हुआ है।

अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में खुल सकता है पोर्टल

MAHTARI VANDAN YOJANA सूत्रों के अनुसार, राज्य शासन जल्द ही नए हितग्राहियों के पंजीयन के लिए पोर्टल खोलने पर निर्णय ले सकता है। संभावना है कि अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिससे प्रदेश की नई पात्र महिलाएं योजना का लाभ ले सकेंगी।

विधानसभा में भी उठा मुद्दा

MAHTARI VANDAN YOJANA हाल ही में विधानसभा में भी इस योजना का मुद्दा उठा था। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से सवाल किया था कि नए पंजीयन कब शुरू होंगे और गरीब बुजुर्ग महिलाओं को योजना की पूरी राशि क्यों नहीं मिल रही? इस पर मंत्री ने जवाब दिया था कि जल्द ही नए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू होगी।

शासन को भेजा गया प्रस्ताव

MAHTARI VANDAN YOJANA महिला एवं बाल विकास विभाग ने नए हितग्राहियों को योजना का लाभ देने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव फिलहाल शासन स्तर पर विचाराधीन है, लेकिन नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही पोर्टल खोलने की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

अब तक 70 लाख महिलाएं हो चुकी हैं लाभान्वित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की प्रमुख योजना महतारी वंदन के तहत फिलहाल प्रदेश की करीब 70 लाख (6969399) महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना को साय सरकार बनने के एक माह बाद ही शुरू किया गया था।

महतारी वंदन योजना की पात्रता

योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे :

– छत्तीसगढ़ की स्थायी निवासी विवाहित महिला होनी चाहिए।
– आवेदन के कैलेंडर वर्ष में 1 जनवरी को महिला की आयु कम से कम 21 वर्ष हो।
– विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्ता महिलाएं भी पात्र होंगी।

MAHTARI VANDAN YOJANA ये महिलाएं योजना के लिए अपात्र होंगी

– जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो।
– भारत या राज्य सरकार में प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी के अधिकारी/कर्मचारी कार्यरत हो।
– वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद, विधायक, बोर्ड, निगम के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष के परिवार के सदस्य हों।

नए पंजीयन से हजारों महिलाओं को मिलेगा लाभ

इस योजना के तहत नए पंजीयन खुलने से हजारों महिलाएं आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगी। शासन की ओर से जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।

 

 

 

 

 

 

advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: