SEX RACKET BUSTED : राजधानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटलों में छापेमारी, विदेशी लड़कियां ऑन-डिमांड होती थी सप्लाई

Date:

SEX RACKET BUSTED : Sex racket busted in the capital, raids in hotels, foreign girls were supplied on-demand

नई दिल्ली। SEX RACKET BUSTED दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज के होटलों में संचालित एक बड़े ऑन-डिमांड सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 23 लड़कियों को छुड़ाया गया, जिनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। डीसीपी सेंट्रल एम. हर्ष वर्धन ने ऑपरेशन की पुष्टि की। यह छापेमारी पहाड़गंज थाना क्षेत्र के श्रद्धानंद मार्ग और हिम्मत गढ़ चौकी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

ऑन-डिमांड सप्लाई से चलता था रैकेट

SEX RACKET BUSTED पुलिस जांच में सामने आया कि यह रैकेट पूरी तरह सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था। ग्राहक ऑनलाइन या फोन कॉल के जरिए लड़कियों को बुक करते थे, जिसके बाद 5 से 10 मिनट के भीतर उन्हें होटल या अन्य स्थानों पर भेजा जाता था।

– ग्राहकों से 700 रुपये से 10,000 रुपये तक वसूले जाते थे।
– डिलीवरी बॉय की तरह एजेंट स्कूटी और बाइक पर तैयार रहते थे।
– समय पूरा होने पर लड़कियों को वापस ले आया जाता था।
– इस रैकेट के मुख्य संचालक निज़ाम और रेहान हैं, जो फिलहाल फरार हैं।

होटलों में छापेमारी, देश-विदेश की लड़कियां बरामद

SEX RACKET BUSTED पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ होटलों और मकानों में लड़कियों को बंधक बनाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुलिस ने पहले नकली ग्राहक बनकर जांच की और फिर देर रात छापेमारी कर गिरोह का पर्दाफाश किया।

इस ऑपरेशन में 10 नेपाल की लड़कियां, कुछ पश्चिम बंगाल और दिल्ली के विभिन्न इलाकों की लड़कियां मिलीं। एक लड़की उज़्बेकिस्तान की नागरिक भी थी।

गिरफ्तार आरोपी और फरार संचालक

इस केस में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है :

– नुरसद आलम
– राहुल आलम
– अब्दुल
– मोहम्मद तौसीफ
– समीम
– मोहम्मद जरूल
– मोनीष

ये आरोपी बिहार के किशनगंज, पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर और दिल्ली के कमला मार्केट क्षेत्र के रहने वाले हैं।

SEX RACKET BUSTED हालांकि, इस गिरोह के मुख्य संचालक निज़ाम और रेहान अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

दिल्ली पुलिस कर रही बड़ी कार्रवाई

SEX RACKET BUSTED दिल्ली पुलिस इस सेक्स रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर रही है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह कई अन्य राज्यों में भी फैला हो सकता है। फिलहाल, सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related