CG HUGE FIRE BREAKING : 3 बच्चों सहित 5 की दर्दनाक मौत, पटाखा गोदाम में भीषण आग

Date:

CG HUGE FIRE BREAKING : 5 people including 3 children died tragically, huge fire in firecracker warehouse

बलरामपुर। CG HUGE FIRE BREAKING रामानुजगंज के गोदरमना इलाके में सोमवार को एक पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

सरहदी क्षेत्र गोदरमना में स्थित इस पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरे गोदाम में धुआं भर गया, जिसके चलते दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की बहादुरी –

CG HUGE FIRE BREAKING आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 3 बच्चों, एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया।

प्रशासन की कार्रवाई –

घटना के बाद प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

इलाके में शोक की लहर –

CG HUGE FIRE BREAKING घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पटाखा गोदाम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। प्रशासन ने इस घटना के बाद अन्य पटाखा गोदामों की जांच के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related