रायपुर 20 फरवरी 2025।राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,दाऊ जी.पी. चंद्राकर,जागेश्वर प्रसाद,दीनदयाल वर्मा,चेतन देवांगन,लालाराम वर्मा महेंद्र कौशिक,वेगेंद्र सोनवेर, बृजबिहारी साहू,अशोक कश्यप, जगदंबिका साहू, दशरथ सिन्हा, नाथूराम सिन्हा,हेमसागर पटेल, लीलाधर पटेल,करण साहू,रमेश साहू,जनकु साहू,तोशन सिन्हा,डेविड चंद्राकर,कुमार बरिहा,बोधन यादव, उदय चंद्राकर,धर्मेंद्र यादव,रामभजन नायक,पंचराम भास्कर,बिसरू ध्रुव, इंदल पटेल, डोमार ध्रुव,प्रहलाद ध्रुव,भारत खैरवार,अरविंद दीवान, ज्ञानसिंह बरिहा,खिलावन यादव, गेंदराम जांगड़े,दौलत ध्रुव,नरेश साहू,अमजद खान,किसन सिन्हा, राधेश्याम साहू,रामनाथ ढीढी ने कहा है कि बलौदाबाजार जिलाधीश कार्यालय में लगातार शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही न कर भीड़ में आई जनता को छोड़ कर जिलाधीश भोजन करने चले गए। ऐसे भ्रष्ट जिलाधीश के कारण पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला हुआ है और विष्णु देव सरकार ने जांच बैठाई है बार बार जांच टीम का समय विष्णु देव सरकार के इशारे पर बढ़ाया जा रहा है। जिसका दुष्परिणाम बंद छत्तीसगढ़ियों के परिवार को हो रहा है।
जांच रिपोर्ट में भ्रष्ट अधिकारी अपने कृत्य छुपाने के लिए कर रहे हैं देरी।आज राजधानी में प्रदर्शन है।पीड़ित परिवार के दर्जनों पीड़ित छत्तीसगढ़ी भवन हांडीपारा रायपुर पहुंचे जो सरकार के मनमौजी रवैया भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। किसान मोर्चा ने पीड़ितों का खुला समर्थन दिया है और विधानसभा सत्र में विष्णु देव सरकार बलौदा बाजार अग्नि कांड का रिपोर्ट पेश करे 28 फरवरी को ट्रैक्टर रैली में बलौदा बाजार जांच रिपोर्ट पेश करो के नारे के साथ खुला समर्थन का पुनः घोषणा होगी।

