CG PANCHAYAT ELECTION 2025 UPDATE : पहले चरण में भाजपा का दबदबा, सूरजपुर में करारी हार … क्या कहते हैं आंकड़े ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG PANCHAYAT ELECTION 2025 UPDATE: BJP’s dominance in the first phase, crushing defeat in Surajpur… What do the figures say?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के बाद पंचायत चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ी सफलता मिली है। पहले चरण में हुए जिला पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित 109 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। खास बात यह रही कि खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के पुत्र अंजु बघेल ने बेमेतरा के नवागढ़ में जीत दर्ज की।

पहले चरण के नतीजे, भाजपा को बढ़त, कांग्रेस पिछड़ी –

राज्य में पहले चरण में 162 जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। बस्तर से लेकर सरगुजा तक जबरदस्त मतदान हुआ और करीब 76% वोटिंग दर्ज की गई।

अब तक 140 सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें :

– भाजपा समर्थित – 109 सीट
– कांग्रेस – 24 सीट
– निर्दलीय – 6 सीट
– गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) – 1 सीट

भाजपा नेताओं के परिजनों की जीत –

बस्तर से लेकर सरगुजा तक भाजपा ने मजबूती दिखाई।
रायगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की पत्नी दिव्या भारत सिंह ने जीत दर्ज की।
अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के भाई विजय अग्रवाल विजयी रहे।
युवा आयोग अध्यक्ष की पत्नी ने भी जीत हासिल की।

सूरजपुर में भाजपा को झटका –

सूरजपुर जिले में भाजपा को करारा झटका लगा। यहां 6 में से सभी सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

हारने वालों में पूर्व सांसद मुरारी लाल सिंह की बहू पुष्पा सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह भी शामिल हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े? –

रात 1:30 बजे तक प्राप्त रुझानों के अनुसार, कुल 162 सीटों के लिए चुनाव हुए, जिनमें 140 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा को जहां 109 सीटों पर बढ़त मिली है, वहीं कांग्रेस को 24 सीटों से संतोष करना पड़ा।

भाजपा की इस जीत को राज्य सरकार की नीतियों और केंद्र की योजनाओं पर जनता के भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, सूरजपुर जिले में पार्टी की हार चिंता का विषय बनी हुई है। अब निगाहें शेष परिणामों पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट होगा कि भाजपा की यह लहर पूरी तरह कायम रहती है या कांग्रेस वापसी कर पाती है।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related