CG BREAKING : कांग्रेस को एक और जिला अध्यक्ष ने कहा टाटा-बाय बाय …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Another district president told Congress to say ‘Tata-bye bye’…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा भेजा, जिससे कांग्रेस में हलचल मच गई है। मानिकपुरी ने पार्टी छोड़ने के फैसले को दुखी मन से लिया, और कहा कि पार्टी में उनके योगदान के बावजूद उन्हें टिकट नहीं दिया गया।

अनिल मानिकपुरी ने 1988 में कांग्रेस के छात्र संगठन से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी और 36 वर्षों तक निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा की। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में उनकी भूमिका केवल संगठन को मजबूत करने तक सीमित कर दी गई थी, जबकि उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने पार्टी नेतृत्व के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें यह एहसास हुआ कि उनकी निष्ठा का परिणाम यह था कि पार्टी ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related