CG BREAKING : 4 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीते, कांग्रेस को बड़ा झटका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: BJP candidates win unopposed in 4 wards, big blow to Congress

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों से पहले ही 4 वार्डों में भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा जिले में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त या वापस लेने से भाजपा को बढ़त मिल गई।

बिलासपुर : नामांकन निरस्त होने से भाजपा को मिली जीत

बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 13 (दीनदयाल नगर) से कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल का नामांकन जाति प्रमाणपत्र नहीं देने के कारण रद्द कर दिया गया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी रमेश पटेल निर्विरोध पार्षद चुन लिए गए। कांग्रेस ने श्याम पटेल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

दुर्ग : कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया, भाजपा प्रत्याशी निर्वाचित

दुर्ग नगर निगम के वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस प्रत्याशी मीरा सिंह ने नामांकन वापस ले लिया, जिससे भाजपा की विद्यावती सिंह बिना चुनाव लड़े ही पार्षद बन गईं।

कोरबा : कटघोरा नगर पालिका के 2 वार्डों में भाजपा की जीत

कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका के वार्ड 13 और वार्ड 18 में भी भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। वार्ड 13 में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन ही एकमात्र था, जबकि वार्ड 18 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया।

बिलासपुर में 6 प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त

बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान बिलासपुर में 6 पार्षद पद के प्रत्याशियों का नामांकन खारिज कर दिया गया। इनमें वार्ड 13 से श्याम पटेल और नर्मदा पटेल, वार्ड 51 से राजकुमार साहू, वार्ड 52 से अनिता पाटिल, वार्ड 55 से शबनम बेगम और वार्ड 68 से मीनाक्षी पटेल शामिल हैं।

इन 4 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध जीतने से कांग्रेस को करारा झटका लगा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related