CG NEWS : नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक किया बरामद

Date:

CG NEWS: Naxalites’ conspiracy failed, security forces recovered huge quantity of weapons and explosives

कोंडागांव। सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी 2025 को कोंडागांव जिले के पुंगारपाल थाना क्षेत्र के ग्राम कुदूर, दीपाकोड़ेनार, तुमड़ीवाल और आस-पास के जंगल-पहाड़ क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबल सर्चिंग अभियान पर निकले।

अभियान के दौरान, तुमड़ीवाल के जंगल और पहाड़ी क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। इस दौरान सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में नक्सली हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई, जिसमें 14 नग भरमार बंदूक, 14 टिफिन बम, 2 कुकर, रस्सी का बंडल, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोगी सामान शामिल हैं।

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इलाके में सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related